Bigg Boss 19: Gaurav और Farrhanaके बीच दिखी कड़ी टक्कर, जानें कौन बना घर का नया Captain?

Summary :

Farhana Bhatt: टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में घरवालों के बीच ज़रबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। यहीं वजह है कि बिग बॉस का ये सीजन भी फैंस के बीच लगतार चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। वहीं अब हाल में बीबी हाउस में कैप्टैन्सी टास्क को लेकर घर वालों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सामने आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कहा जा रहा था कि गौरव खाना (Gaurav Khanna) और फरहाना भट्ट (Farrhann Bhatt) के बीच कैप्टैन्सी टास्क होने वाला है और दोनों आपने-सामने भड़ते हुए नज़र आएंगे। #Exclusive !!…

Farhana Bhatt: टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में घरवालों के बीच ज़रबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। यहीं वजह है कि बिग बॉस का ये सीजन भी फैंस के बीच लगतार चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। वहीं अब हाल में बीबी हाउस में कैप्टैन्सी टास्क को लेकर घर वालों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सामने आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कहा जा रहा था कि गौरव खाना (Gaurav Khanna) और फरहाना भट्ट (Farrhann Bhatt) के बीच कैप्टैन्सी टास्क होने वाला है और दोनों आपने-सामने भड़ते हुए नज़र आएंगे।

 

वहीं अब खबर सामने आई है कि फरहाना भट्ट ने कैप्टैन्सी टास्क जीत लिया है और वो गौरव खन्ना को हराकर घर की नई कैप्टेन बन गई है। यानी अब फरहाना इस हफ्ते घर पर राज करती हुई नज़र आएंगी। लेकिन इसी बीच ये सवाल भी है कि क्या वो अच्छी कैप्टेन बन पाएंगी या नहीं?

क्या बन पाएंगी अच्छी कैप्टेन

बता दें, सीजन के शुरूआती एपिसोड्स में दिखाया गया था कि घरवालों की वोटिंग के कारण फरहाना (Farrhana Bhatt) को घर से बेघर होना पड़ा था। हालांकि उसके बाद उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया, जहां से उन्होंने सभी घरवालों पर नज़र रखी। वहीं फरहाना के घर में लौटने के बाद उनके कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े देखने को मिले और उनकी इक्वेशन थोड़ी बिगड़ती दिखी। वहीं अब फरहाना घर वालों पर हुकूमत चलाने वाली है तो दर्शकों के बीच इस बात को लेकर एक्ससाइटमेंट बनी हुई है कि फरहाना की जिनसे बिलकुल भी नहीं बनती उनके साथ वो कैसा बर्ताव करेंगी।

gaurav khanna

क्या था कैप्टैन्सी टास्क ?

बिग बॉस खबरी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वोटिंग के दौरान घरवाले दो टीम्स में बांटा गया था। अभिषेक, कुनिका, अशनूर, अवेज, प्रणित और मृदुल ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के को वोट दिया। वहीं अमाल, बसीर, नेहल, जीशान, नीलम, शहबाज और तान्या ने फरहाना को सपोर्ट किया। अंत में बहुमत के कारण फरहाना ( Farrhana Bhatt) को घर का कैप्टेन चुना गया और वह घर की नई कैप्टन बन गईं।

फरहाना भट्ट कर रही ट्रेंड

फरहाना के कैप्टन बनते ही सोशल मीडिया पर भी # FarrhanaBhatt ट्रेंड करने लगा है। फैंस उनके गेम प्लान और स्ट्रैटजी पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं नेहल चुडासमा की भी घर में वापसी हो चुकी है, जिसके चलते घर में नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले है। बता दें, नेहल चुडासमा, जिन्हें वीकेंड का वार में सीक्रेट रूम भेजा गया था और सीक्रेट रूम में रहकर उन्होंने घरवालों की हर एक्शन पर नजर रखी और अब उन्होंने एंट्री करते ही कुछ कंटेस्टेंट को टारगेट करना शुरू कर दिया है।

 Farrhana bhatt

नेहल ने घर में आते ही अमाल मलिक और तान्या मित्तल पर निशाना साधा। उन्होंने अमाल के बारे में कहा कि “चेहरे से नकाब हटाने” का वक्त आ गया है। वहीं तान्या के बारे में उन्होंने कमेंट किया कि वह “विक्टिम कार्ड” खेलने में माहिर हैं।

फैंस की बढ़ी एक्ससाइटमेंट

फरहाना ( Farrhana Bhatt) की कैप्टेंसी और नेहल की वापसी के बाद बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का माहौल और ज्यादा दिलचस्प हो गया है। अब दर्शकों को यह देखने में मज़ा आएगा कि फरहाना अपने कैप्टनसी के दौरान किस तरह घर को चलाती हैं और नेहल की नई स्ट्रैटजी किसे निशाना बनाती हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Fight: Weekend Ka War से पहले घर में हुई महाभारत, Farhana-Kunickaa के झगड़े ने घरवालों को किया परेशान

Yashika Jandwani