Stock Market Today 25 Sep: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, Sensex और Nifty लाल निशान में खुले

Summary :

Stock Market Today 25 Sep: भारतीय शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुले। कारोबारी सत्र में गिरावट आई क्योंकि विदेशी फंड का लगातार आउटफ्लो और अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया। कारोबारी सत्र की शुरुआत में BSE Sensex 180 अंक से अधिक गिरकर 81,574.31 पर और निफ्टी 51 अंक से अधिक गिरकर 25,034.50 पर रहा। बता दें कि शुरुआती सत्र में लगभग 1182 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1186 शेयरों में गिरावट आई तथा 151 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। Top Gainer Share Today NSE पर हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज लैब्स, ONGC, टाटा स्टील…

Stock Market Today 25 Sep: भारतीय शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुले। कारोबारी सत्र में गिरावट आई क्योंकि विदेशी फंड का लगातार आउटफ्लो और अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया। कारोबारी सत्र की शुरुआत में BSE Sensex 180 अंक से अधिक गिरकर 81,574.31 पर और निफ्टी 51 अंक से अधिक गिरकर 25,034.50 पर रहा। बता दें कि शुरुआती सत्र में लगभग 1182 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1186 शेयरों में गिरावट आई तथा 151 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

Top Gainer Share Today

Stock Market Today 25 Sep
Stock Market Today 25 Sep

NSE पर हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज लैब्स, ONGC, टाटा स्टील और टाटा कंज्यूमर के शेयरों में सबसे अधिक लाभ हुआ। टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रिल्यटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे।

Midcap and Smallcap Index Today: स्मॉलकैप में अधिक तेजी

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 215 अंक और 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,140 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65 अंक और 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,135 पर था। वहीं सेक्टोरल आधार पर निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इन्फ्रा में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

Top Company Share

कंपनी का नाम ओपनिंग प्राइस (₹) मौजूदा प्राइस (₹) प्रतिशत परिवर्तन ट्रेंड
Tata Investment 8,730.00 8,377.00 -5.49% 🔻 गिरावट
GRSE 2,734.70 2,772.90 +2.14% 🔺 उछाल
SCI 233.64 232.98 +0.50% 🔺 उछाल
Pidilite 1,517.60 1,505.50 -0.92% 🔻 गिरावट

Tata Investment Share Price

Tata Investment Share Price
Stock Market Today 25 Sep

Tata Investment के शेयर में आज 5.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आज कंपनी का शेयर प्राइस 8,730.00 पर खुला था और खबर लिखते समय तक गिरावट के साथ कीमत 8,377.00 तक पहुंच गई है।

GRSE Share Price

GRSE के शेयर में आज 2.14 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। आज कंपनी का शेयर प्राइस 2,734.70 पर खुला था और खबर लिखते समय तक उछाल के साथ कीमत 2,772.90 तक पहुंच गया है।

SCI Share Price

SCI के शेयर में आज 0.50 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। आज कंपनी का शेयर प्राइस 233.64 पर खुला था और खबर लिखते समय तक उछाल के साथ कीमत 232.98 तक पहुंच गया है।

Pidilite Share Price

Pidilite Share Price
Pidilite Share Price

SCI के शेयर में आज 0.92 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आज कंपनी का शेयर प्राइस 1,517.60 पर खुला था और खबर लिखते समय तक गिरावट के साथ कीमत 1,505.50 तक पहुंच गया है।

ALSO READ: Stock Market Today 24 Sep: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, जानें Canara Bank, Swiggy के शेयर प्राइस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।