‘शारीरिक संबंध, अश्लील मैसेज न जाने और क्या-क्या…’, इस नामी बाबा पर छात्राओं ने लगाए कई गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

Summary :

Swami Chaitanyananda Saraswati Controversy: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। वसंत कुंज जैसे पॉश इलाका इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वसंत कुंज स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। 17 छात्राओं ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। छात्राओं की शिकायत पर आरोपी कॉलेज डायरेक्टर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी नजरबंद बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉलेज एक आश्रम के अंदर चलाया जा रहा था। Delhi Ashram Swami: कॉलेज के डायरेक्टर है चैतन्यानंद सरस्वती बता दें कि…

Swami Chaitanyananda Saraswati Controversy: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। वसंत कुंज जैसे पॉश इलाका इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वसंत कुंज स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। 17 छात्राओं ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। छात्राओं की शिकायत पर आरोपी कॉलेज डायरेक्टर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी नजरबंद बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉलेज एक आश्रम के अंदर चलाया जा रहा था।

Delhi Ashram Swami: कॉलेज के डायरेक्टर है चैतन्यानंद सरस्वती

Swami Chaitanyananda Saraswati Controversy
Swami Chaitanyananda Saraswati Controversy

बता दें कि कॉलेज का नाम शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान है। पीड़ित छात्राओं ने बाबा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने बताया है कि कॉलेज में EWS कोटा से पढ़ाई कर रही छात्राओं का यौन शोषण किया जा रहा है। छात्राओं ने चैतन्यानंद सरस्वती पर कई और गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में, छात्राओं ने चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने उनके साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। वह लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजते थे। इसके अलावा, चैतन्यानंद ने लड़कियों के शरीर को गलत तरीके से छुआ भी।

Who is Swami Chaitanyananda Saraswati? 30 से अधिक छात्राओं ने दिए बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 32 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराए हैं। इनमें से 17 छात्राओं ने आरोपी पर गाली-गलौज, गंदी व्हाट्सएप/एसएमएस मैसेज और शरीरिक संबंध के आरोप गाए हैं। पीड़ित छात्राओं ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि संस्थाएं में काम कर रही महिलाओं ने छात्राओं पर चैतन्यानंद की मांग पूरी करने के लिए दबाव बनाया।

Swami Chaitanyananda Saraswati Controversy, Swami Chaitanyananda Saraswati Case: पुलिस को मिले कई सुराग

Swami Chaitanyananda Saraswati Controversy
Swami Chaitanyananda Saraswati Controversy

जांच के दौरान, पुलिस को श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान के बेसमेंट में एक वोल्वो कार खड़ी मिली। जांच में पता चला कि फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट 39 UN 1 वाली यह कार कथित स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​डॉ. स्वामी पारसार्थी द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी। पुलिस ने कथित स्वामी चैतन्यानंद को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने कभी पुलिस का सहयोग नहीं किया और अब फरार हैं।

ये भी पढ़ें:कौन हैं सिंगर सरोज, जिन्होंने मां दुर्गा पर बनाया ऐसा वीडियो कि पहुंच गई सलाखों के पीछे?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।