राहुल का वीडियो शेयर कर बोले नड्डा-किसान हित से आपका कुछ लेना-देना नहीं

Summary :

मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रेस पर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रेस पर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक वीडियो शेयर किया। राहुल का यह वीडियो पुराना है। जिसमें वह लोकसभा के अंदर फूड पार्क को लेकर अपना बयान दे रहे। 
वीडियो के साथ नड्डा ने लिखा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी? पहले आप जिस चीज़ की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है। देश हित, किसान हित से आपका कुछ लेना-देना नही है। आपको सिर्फ़ राजनीति करनी है।लेकिन आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नही चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके है। 


राहुल अपने वीडियो में कह रहे हैं, ”कुछ साल पहले यूपी में मेरा दौरा था। एक किसान ने मुझसे सवाल पूछा हम आलू बेचते हैं दो रुपये किलो लेकिन जब हमारे बच्चे चिप्स खरीदते हैं तो वो दस रुपये का पैकेट आता है।उसमें एक आलू होता है। किसान ने पूछा ये बताइए ये क्या जादू हो रहा है।”

राहुल गांधी ने कहा, मैंने किसानों से पूछा आपको क्या लगता है। इसका कारण क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह हो सकता है कि फैक्ट्रियां जो बनती हैं वो हमसे दूर होती है। अगर हम अपना माल सीधे फैक्ट्री में बेच पाते तो बिचौलियों को फायदा नहीं होगा और पूरा पैसा हमें मिलेगा। यही सोच फूड पार्क के पीछे थी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान किसानों और सरकार के बीच कई दौर की हुई बैठकें बेनतीजा रही। कृषि कानूनों का राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। राहुल गांधी कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कई ट्वीट्स कर चुके हैं।

Desk Team