बेरोजगारी और कृषि संकट को लेकर अहमद पटेल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Summary :

NULL

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने नरेंद्र मोदी सरकार के काल में विकास के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार इन्हें ही अपनी उपलब्धि बता रही है। पटेल ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘बेरोजगारी दर 45 वर्षों में सबसे ऊपर है। कृषि आय वृद्धि दर 14 वर्षों के निम्नतम स्तर पर है। नए निवेश पिछले 14 वर्षों में सबसे कम हैं।

Ahmed Patel

आर्थिक विकास पांच वर्षों के निचले स्तर पर है। एफडीआई में वृद्धि पांच वर्षों के निम्नतम स्तर पर है। कोर सेक्टर में विकास दो वर्षों के निम्नतम स्तर पर है।’’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ जीएसटी संग्रह में गिरावट हुई है और वह अब एक लाख करोड़ रुपये है। रक्षा बजट आवंटन भी 57 वर्षों में सबसे कम है। यही उनकी उपलब्धि है।’’

Desk Team