सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जिसमें लोकसभा के उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई और पूर्व मंत्रियों सहित वर्तमान सांसदों को जगह दी गई है।
थंबीदुरई करूर से मैदान में होंगे जबकि पी वेणुगोपल और जे. जयवर्द्धन को क्रमश: तिरूवल्लूर (एससी) और दक्षिण चेन्नई से मैदान में उतारा गया है।
मैं गर्व से कहता हूं, जी हां, मैं भी चौकीदार हूं : तिवारी
उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम के बेटे पी रविन्द्रनाथ कुमार को थेनी संसदीय सीट से मैदान में उतारा गया है।
इसी तरह से पोल्लाची से वर्तमान सांसद सी महेन्द्रन फिर से इसी सीट से प्रत्याशी होंगे। यह सीट पिछले चार दशक से अन्नाद्रमुक का मजबूत गढ़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



