Air Ambulance Crashes In Jharkhand: अजित पवार के विमान क्रैश के बाद झारखंड के चतरा जिले में दर्दनाक एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में चालक दल के दो सदस्यों सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। बता दें कि रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी 90 विमान वीटी-एजेवी रांची से दिल्ली के लिए एक मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ान भरी थी लेकिन, शाम लगभग 7:30 बजे सिमरिया ब्लॉक के कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी और वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से उसका रडार संपर्क टूट गया था।
Air Ambulance Crashes In Jharkhand

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली कि इलाके की दुर्गमता के कारण यहां पहुंचना मुश्किल था। दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स बरामद करने की कोशिश करेगी। बता दें कि टेकऑफ के 20 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था और लास्ट संपर्क कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से था। कुछ समय बाद ही सूचना मिली की विमान झारखंड के चतरा जिले के जंगलों में क्रैश हो गया।
Chatra Air Ambulance Crash

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि दुर्घटना आंधी-तूफान के कारण हो सकती है। तूफान के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कुल सात लोग मारे गए। विमान में दो चालक दल के सदस्य थे, और एक मरीज और उसके परिवार के सदस्य थे। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना खराब मौसम के कारण हो सकती है, लेकिन विमानन अधिकारियों द्वारा विस्तार से जांच के बाद ही सटीक कारण का पता चलेगा। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से एक टीम आज बाद में दुर्घटनास्थल पर जांच करने और विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद करने के लिए पहुंचेगी।
Ranchi Delhi Flight Crash

भारतीय विमानन परिषद ने रेडबर्ड एयरवेज के एयर एम्बुलेंस विमान के दुखद दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरी चिंता व्यक्त की और शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुर्घटना के समय विमान एक महत्वपूर्ण चिकित्सा निकासी अभियान चला रहा था। जिसमें एक मरीज, चिकित्सा कर्मी, परिचारक और उड़ान दल के सदस्य सवार थे। ऐसे अभियान मानवीय विमानन सेवा के उच्चतम स्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां जीवन बचाने में हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है।


Download Android App
Download iOS App




