Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एक छोटा विमान सोमवार की देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान एक एयर एंबुलेंस था, जिसने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान शाम 7.34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क अचानक से टूट गया। इसके बाद विमानन अधिकारियों ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया।

जंगल क्षेत्र में क्रैश हुआ विमान
बताया जा रहा है कि विमान चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के समीप स्थित जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर तेज आवाज सुनने और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे। हालांकि, अब तक हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संपर्क टूटने के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Ranchi Air Ambulance Crash: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी सीएपी (इमरजेंसी डेटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान) पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी एकत्र की जा रही है।
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के कसरिया पंचायत में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई, जिसमें 7 लोग (2 क्रू मेंबर समेत) सवार थे। यह रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV था जो रांची-दिल्ली सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट चला रहा… pic.twitter.com/k1IlxARiaN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2026
नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
ALSO READ: “विरोध नहीं सहयोग करेंगे”.. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप, जानें कौन-सी लगी है धाराएं


Download Android App
Download iOS App




