“विरोध नहीं सहयोग करेंगे”.. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप, जानें कौन-सी लगी है धाराएं

Summary :

Swami Avimukteshwaranand Case: POCSO अधिनियम के तहत एक विशेष अदालत के निर्देश के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और अन्य के खिलाफ झूसी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान स्वामी ने कहा कि वह किसी भी तरह से पुलिस का विरोध नहीं करेंगे और उनके साथ सहयोग करेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि वे तीन न्यायालयों में विश्वास व्यक्त करते हैं, जो कि जनता, उनका हृदय और ईश्वर हैं, और उन्होंने…

Swami Avimukteshwaranand Case: POCSO अधिनियम के तहत एक विशेष अदालत के निर्देश के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और अन्य के खिलाफ झूसी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान स्वामी ने कहा कि वह किसी भी तरह से पुलिस का विरोध नहीं करेंगे और उनके साथ सहयोग करेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि वे तीन न्यायालयों में विश्वास व्यक्त करते हैं, जो कि जनता, उनका हृदय और ईश्वर हैं, और उन्होंने दावा किया कि उन्हें इन तीनों से ही क्लीन चिट मिल चुकी है।

Swami Avimukteshwaranand News

Swami Avimukteshwaranand Case
Swami Avimukteshwaranand Case

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हम पुलिस का किसी भी तरह से विरोध नहीं करेंगे, हम उनके साथ सहयोग करेंगे। पुलिस जो भी करे, जनता सब कुछ देख रही है। देखिए, हमारे लिए तीन अदालतें हैं। एक निचली अदालत, एक मध्य अदालत और एक सर्वोच्च अदालत। निचली अदालत जनता है लोग सब कुछ देख रहे हैं और वही फैसला सुनाएंगे। मध्य अदालत हमारी अंतरात्मा है हम अपने दिल में जानते हैं कि हम सही हैं या गलत। और तीसरी है ईश्वर, सर्वोच्च अदालत वह भी देख रहे हैं कि कौन गलत है और कौन सही। इसलिए ऐसी स्थिति में, हमें तीनों अदालतों से क्लीन चिट मिली हुई है।

Swami Avimukteshwaranand Case

विशेष न्यायालय के निर्देशों के बाद पीओसीएसओ अधिनियम के तहत ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और अन्य के खिलाफ झूसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। अदालत का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि न्यायिक निर्देश के अनुपालन में कार्रवाई की गई है।

Swami Avimukteshwaranand Case Detail

Swami Avimukteshwaranand Case
Swami Avimukteshwaranand Case

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 351 (3) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 3, 4(2), 6, 16, 17 और 51 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों के गंभीर आरोप शामिल हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (पीओसीएसओ) विनोद कुमार चौरसिया ने यह आदेश पारित किया। अपने फैसले में न्यायालय ने शिकायत, दो कथित पीड़ितों के बयान, स्वतंत्र गवाहों की गवाही और प्रयागराज के सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट का हवाला दिया।

ALSO READ: ओडिशा के युवा किसान की कहानी बनी प्रेरणा, ‘मन की बात’ में PM मोदी ने किया जिक्र

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।