Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: पिछले कई दिनों से ये बाते चल रही थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी करने वाले है, लेकिन अब ये ऑफिशियल भी हो चुका है क्योंकि दोनों ने खुद अपनी शादी की घोषणा कर दी है. रविवार को कपल ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात को बताया है कि दोनों शादी करने वाले हैं. उन्होंने अपनी शादी को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है.
View this post on Instagram
इसके बाद अब कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं, जहां दोनों काफी खुश नजर आए और उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस में भी एक अलग सी खुशी की लहक दौड़ गई है. कई लोग ऐसा बता रहे हैं कि कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं. इस दौरान कपल के साथ उनके कुछ दोस्त और करीबी लोग भी नजर आए.
Rashmika Vijay Marriage Confirmation: परिवार और दोस्तों के साथ नजर आया कपल
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हैदराबाद एयरपोर्ट से विजय और रश्मिका के कई वीडियोज सामने आए हैं. इन वीडियोज में कपल काफी खुश नजर आ रहा है. विजय सफेद शर्ट और काली पैंट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. इस दौरान विजय ने अपनी नई हेयरस्टाइल और घुमावदार मूंछों को भी फ्लॉन्ट किया. उनके साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा, दोस्त और टीम के सदस्य भी दिखाई दिए.

जबकि रश्मिका मंदाना ने स्टाइलिश ग्रे ब्लेजर और ट्राउजर के साथ एक साफ सफेद शर्ट पहनी हुई थी. उनके आसपास कुछ महिलाएं भी थीं, जो संभवतः उस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से थीं जिन्हें उन्होंने अपने साथ शामिल किया था. इस दौरान रश्मिका काफी खुश नजर आईं और उनको खुश देख फैंस भी सोशल मीडिया पर हार्ट इमोजी शेयर करते दिखाई दिए.
Udaipur Wedding Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: विजय-रश्मिका ने रिश्ते को किया ऑफिशियल, शादी पर दी जानकारी

इससे पहले रविवार यानी 22 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा की थी. साथ ही अपनी शादी की जानकारी देते हुए फैंस का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें ‘विरोश’ नाम दिया. कपल ने अपने इस खास दिन को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है. हालांकि, घोषणा में शादी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही शादी की तारीख बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे.
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: पिछले दिनों वायरल हुई थीं इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें

काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच पिछले दिनों इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें वायरल हुई थीं. इनमें 26 फरवरी को दोनों की शादी की तारीख लिखी है. जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें कई सेलेब्स के शामिल होने की संभावना है. वहीं अगर खबरों की मानें तो इनकी शादी के सारे कार्यक्रम 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे, जहां कैमरा और मोबाइल पूरी तरह से ले जाना मना होगा.
Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स


Download Android App
Download iOS App




