भारतीय वायु सेना का एक प्रशिक्षु विमान अपने नियमित मिशन के दौरान आज हैदराबाद के निकट कीसरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि विमान का पायलट सुरक्षित है। नई दिल्ली में वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी।
वायुसेना ने बताया कि आज अपराहन करीब पौने 12 बजे, हैदराबाद के हकीमपेट वायु सेना स्टेशन से किरण विमान ने नियमित प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें एक प्रशिक्षु फ्लाइट कैडेट था। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पायलट सुरक्षित बच गया।
भागवत ने कहा कि वायुसेना के अधिकारी पायलट को ले गए। उन्होंने कहा कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि हमने दमकल कर्मियों को सूचना दी और आग को बुझाया गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि विमान एक सुनसान इलाके में गिरा।


Download Android App
Download iOS App



