दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के बाद इसे रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया गया है कि कॉकपिट क्रू कार्गो होल्ड एरिया में एक समस्या का पता लगा, जिसके बाद इसे लैंड कराया गया। फंसे हुए यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था करने के प्रयास जारी हैं।
- विमान में तकनीकी खराबी के उसे रूस के हवाई अड्डे पर उतारा गया
- कॉकपिट क्रू कार्गो होल्ड एरिया में एक समस्या का पता लगा
- फंसे हुए यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था करने के प्रयास जारी हैं
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
एयरलाइन ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट एआई -183 को तकनीकी कारणों से क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गेस्ट का ख्याल रखा जाए, हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह एक और अपडेट में, एयर इंडिया ने कहा कि विमान सभी 225 यात्रियों और फ्लाइट क्रू के 19 सदस्यों के साथ क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KJA) पर सुरक्षित रूप से उतरा, और सभी यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया है।
यात्रियों के लिए की गई दूसरी फ़्लाइट की व्यवस्था
एयरलाइन ने कहा, चूंकि एयर इंडिया के पास यहां अपना स्टाफ नहीं है, इसलिए हम यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। एयर इंडिया सरकारी एजेंसियों और नियामक अधिकारियों के साथ भी संपर्क में है, और हम यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए दूसरी फ़्लाइट की व्यवस्था कर रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



