IndiGo संकट के बीच Air India का यात्रियों को बड़ा तोहफा, टिकट बदलो या कैंसिल करो, कोई चार्ज नहीं!

Summary :

Air India New Announcement: इंडिगो संकट के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी हवाई किराया सीमा पर नवीनतम निर्देश का पालन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में हैं। एयरलाइंस ने कहा कि पूरे देश में यात्रियों को बड़े पैमाने पर जो परेशानी हो रही है, उसे देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई सक्रिय उपायों की घोषणा की है। एयर इंडिया ने बताया कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के किराए…

Air India New Announcement

Air India New Announcement: इंडिगो संकट के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी हवाई किराया सीमा पर नवीनतम निर्देश का पालन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में हैं। एयरलाइंस ने कहा कि पूरे देश में यात्रियों को बड़े पैमाने पर जो परेशानी हो रही है, उसे देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई सक्रिय उपायों की घोषणा की है।

एयर इंडिया ने बताया कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के किराए पर पहले से ही एक तय सीमा लगा दी गई है। इसका मकसद यह है कि ऑटोमेटेड रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम के कारण किराए डिमांड और सप्लाई के हिसाब से बहुत ज्यादा न बढ़ें। इसके अलावा, एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइन 6 दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी नए किराया-नियमों का पालन करने की प्रक्रिया में भी हैं।

Air India New Announcement: टिकट बदलने और कैंसिलेशन पर कोई चार्ज नहीं

Air India New Announcement
Air India New Announcement (Image- Social Media)

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर बदलाव या कैंसिल करने की फीस में खास छूट दी है, ताकि यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके। जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक किसी भी एयरलाइन से 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर ली थी, वे अपनी टिकट बिना रीशेड्यूलिंग फीस दिए किसी और तारीख़ पर बदल सकते हैं। चाहें तो बिना किसी कैंसिलेशन फीस के पूरा रिफंड लेते हुए टिकट कैंसिल भी कर सकते हैं।

एयर इंडिया ने बताया कि यह सुविधा एक बार के लिए है और केवल 8 दिसंबर तक किए गए बदलाव या कैंसिलेशन पर लागू होगी। अगर यात्री अपनी उड़ान की तारीख़ बदलते हैं और नए किराए में फर्क है, तो उन्हें वह अतिरिक्त किराया देना होगा।

कस्टमर केयर के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात

एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि जो यात्री इस एक बार मिलने वाली छूट का इस्तेमाल करके अपनी बुकिंग बदलना या कैंसिल करना चाहते हैं, वे किसी भी एयरलाइन के 24×7 कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करके या दुनिया भर में मौजूद किसी भी ट्रैवल एजेंट के जरिए यह काम कर सकते हैं। इसके साथ ही, ज्यादा कॉल आने की वजह से और जल्दी जवाब देने के लिए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने हेल्प सेंटर में अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए हैं।

Air India News: एयर इंडिया की खास रियायतें

Air India New Announcement
Air India News (Image- Social Media)

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने बड़े नेटवर्क पर सभी फ्लाइट्स में ज्यादा से ज्यादा सीटें उपलब्ध करा रहे हैं। दोनों एयरलाइनें यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि यात्री और उनका बैगेज जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंच जाएं। इसके लिए कुछ खास रूट्स पर अतिरिक्त फ्लाइट्स भी चलाई जा रही हैं।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स, आर्म्ड फोर्सेस के सदस्य और उनके डिपेंडेंट्स के लिए स्पेशल डिस्काउंट और फायदे देते हैं। इससे योग्य यात्री पहले से तय इकॉनमी-क्लास किराए से भी कम कीमत पर टिकट बुक कर सकते हैं और अच्छी बचत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IndiGo संकट बरकरार! सरकार ने CEO को भेजा कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।