Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के लोकसभा चुवाव लड़े पर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। इस दौरान आज गुरुवार को अपना नामांकन किया। वहीं, यादव परिवार भी मौजूद रहे। इससे पहले अखिलेश यादव ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था।
Highlights:
- अखिलेश यादव ने किया नामांकन
- BJP उम्मीदवार सुब्रत पाठक को देंगे टक्कर
- अखिलेश यादव ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था
अखिलेश यादव ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया
दरअसल, कन्नौज पार्टी पदाधिकारियों की नाराजगी और सीट गंवाने की संभावना को मद्देजनर अखिलेश यादव ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया है।
सुब्रत पाठक को टक्कर देंगे अखिलेश यादव
बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खासकर यादव कुनबे का गढ़ रही है। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सुब्रत पाठक को इस सीट से खड़ा कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने डिंपल यादव को हराकर कमल खिलाया। इस बार भी बीजेपी ने इस सीट से सुब्रत पाठक को उतारा है। लेकिन अब उनका टक्कर सीधे अखिलेश यादव से होगा। सुब्रत पाठक भी नामांकन कर दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



