Akhilesh Yadav Contesting election From Kannauj: कन्नौज की सियासी सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी ने अब कन्नौज से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब कन्नौज लोकसभा सीट से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले इस सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप यादव का नाम घोषित किया गया था। इस बीच अखिलेश यादव के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थी।
सपा ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर लिख कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी कल यानी 25 अप्रैल को अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अब अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से स्वयं चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अब तेज प्रताप यादव का टिकट काटकर खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इससे पहले सपा ने दो दिन पहले 22 अप्रैल को कन्नौज सीट से पूर्व सांसद तेज प्रताप को टिकट दिया था। इस फैसले से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक खुश नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरेंगे। अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने से चुनावी समीकरण दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी सुब्रुत पाठक को जिताने के लिए भी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App




