Loksabha Election 2024 : उतर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन तय होने के बाद अब कांग्रेस के लिये दिल्ली से भी अछि खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी एक ओर जहां पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वही दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Highlights
- आम आदमी पार्टी ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है
- इन सीटों पर कांग्रेस-आप लड़ सकती हैं चुनाव
- कांग्रेस इन तीन सीटों पर ठोंक सकती है अपनी ताल
- ये था 2019 का रिजल्ट
आम आदमी पार्टी ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 4-3 के फॉर्मूले से चुनाव लड़ सकती है। यानी 4 सीट पर आम आदमी पार्टी और 3 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. हालांकि कांग्रेस 4 सीटों की मांग कर रही है। बताया जा रहा है फॉर्मूला तो तय हो गया है, लेकिन कांग्रेस की एक सीट की मांग के चलते अभी ऐलान नहीं हो सका है।
इन सीटों पर कांग्रेस-आप लड़ सकती हैं चुनाव
1.नई दिल्ली
2. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
3. वेस्ट दिल्ली
4. साउथ दिल्ली
कांग्रेस इन तीन सीटों पर ठोंक सकती है अपनी ताल
1. पूर्वी दिल्ली
2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
3. चांदनी चौक
ये था 2019 का रिजल्ट
2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो कांग्रेस को इस चुनाव में 23 फीसदी वोट मिले थे, जबकि आप के खाते में 18 फीसदी वोट शेयर आया था। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में 5 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी, जबकि आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी थी।


Download Android App
Download iOS App




