Ambani Wedding: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति एवं उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के आज यानी शुक्रवार को होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। अनंत अंबानी दवा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शुक्रवार को सात फेरे लेंगे। शादी मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में होगी और बाद के दिनों में प्रीतिभोजों का आयोजन किया जाएगा।
बता दें की इस समारोह में जॉन सीना से लेकर रजनीकांत तक हॉलीवुड और भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार, अमेरिकी मीडिया की दिग्गज हस्ती किम करदाशियां और उनकी बहन क्लो करदाशियां तथा महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर उन शीर्ष सिलेब्रिटी मेहमानों में शामिल हैं जो
करदाशियां सिस्टर्स ने मुंबई की सड़कों पर की ऑटो रिक्शा की सवारी
करदाशियां बहनों का बृहस्पतिवार को देर रात ताज महल होटल में रेड कार्पेट स्वागत किया गया। उन्होंने विवाह समारोह से पहले मुंबई की व्यस्त सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी की। जॉन सीना और रैपर रेमा के अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर एवं बोरिस जॉनसन भी बृहस्पतिवार रात भारत पहुंचे। लाल और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने अनंत अपने पिता मुकेश, मां नीता, बहन ईशा एवं उनके पति आनंद पीरामल, भाई आकाश एवं उनकी पत्नी श्लोका मेहता तथा उनके बच्चों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
अंबानी परिवार समेत सेलिब्रिटी ने भी भारतीय पोषक के साथ आये नजर
अनंत ने सुनहरी कढ़ाई वाली बंद गले की शेरवानी एवं पायजामा और उसके साथ स्नीकर पहने। न केवल अंबानी परिवार ने दूल्हे, बल्कि मेहमानों ने भी डिजाइनर भारतीय पोशाक पहनीं।
जॉन सीना नीले रंग की बंदगला शेरवानी में समारोह स्थल पहुंचे। रजनीकांत, उनकी बेटी सौंदर्या और उनके पति एवं बेटे ने पारंपरिक तमिल परिधान पहने। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ सुनहरे पीले रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर समारोह में पहुंचे।
अनिल कपूर ने बंदगला पहना जबकि संजय दत्त ने भारी कढ़ाई वाली काली शेरवानी पहनी। निर्देशक-निर्माता करण जौहर, फिल्म अभिनेता वरुण धवन , वेंकटेश, संगीत निर्देशक ए आर रहमान और उनकी पत्नी, जैकी श्रॉफ, राजकुमार राव और अनन्या पांडे पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए।
सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ आईं, जबकि जाह्नवी कपूर अपने कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया के साथ समारोह में पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने पति निक के साथ विवाह समारोह स्थल पहुंची। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी भारतीय पारंपरिक परिधान में पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत भी समारोह में शामिल हुए।
तीन दिन चलेगी कार्यक्रम, शनिवार को जा सकते हैं PM Modi
विवाह समारोह तीन दिन का कार्यक्रम है। लग्न विधि शुक्रवार को होगी जबकि शनिवार और रविवार को ‘रिसेप्शन’ होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को समारोह में शामिल होने की संभावना है। विवाह समारोह की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि मेहमानों की सूची में भारतीय और विदेशी हस्तियां, नेता और कॉरपोरेट दिग्गज शामिल हैं।
अनंत अंबानी के विवाह समारोह के मद्देनजर यातायात के लिए किये गए विशेष प्रबंध
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में देश और दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों के आने के मद्देनजर पुलिस ने कम से कम चार मार्गों पर उन वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है जो विवाह समारोह में नहीं जा रहे।
मुंबई पुलिस ने पांच जुलाई को जारी एक अधिसूचना में कहा था कि ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित इस ‘‘सामाजिक कार्यक्रम’’ के मद्देनजर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की गई है। यातायात प्रतिबंध 12 से 15 जुलाई तक लागू रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App






