केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी 11 सीटें जीतने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएंगे। जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ भाजपा को मिली सीटों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी 11 सीटों को जीतने का संकल्प लें।
Highlights
- अमित शाह : PM Modi को फिर से लाओ
- भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनेगा
- केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज का जिक्र
आर्थिक तंत्र को आगे ले जाने का काम
देश की बदलती आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के आर्थिक तंत्र को आगे ले जाने का काम किया, हमारा देश दुनिया के अर्थतंत्र की तालिका में 11 वें नंबर पर था, आज पांचवें नंबर पर है। मोदी की गारंटी है, एक बार मोदी जी को फिर से ला दो, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे।
केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज का जिक्र
विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के चाहे आदिवासी हों, पिछड़ा हों, उसका सम्मान करने का काम किया। 75 साल के बाद पहली बार किसी गरीब आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। शाह ने राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले और कहा कि नक्सलवाद समस्या से लेकर भ्रष्टाचार उस सरकार के काल में बढ़ा था। प्रदेश की जनता ने उसे हटा दिया।


Download Android App
Download iOS App



