नागपुर (महाराष्ट्र) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय के नये परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया।
उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) अकादमी की आधारशिला रखी।
इसे गौरव का क्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में प्रभावी दमकल सेवा एवं आपदा प्रबंधन अहम है।
उन्होंने कहा कि दमकल सेवा एवं आपदा प्रबंधन को इससे पहले नजरअंदाज किया जाता था।


Download Android App
Download iOS App



