भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।
इसके पहले लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के प्रदेश अधयक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में यह दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ रुपये की याजेनाओं की नींव रखी थी। इस दौरान एचसीएल के चेयरमैन शिव नाडर, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी सहित कई प्रमुख उद्यमी कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उद्योगों पर आधारित छह सत्र भी होंगे।
दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्च रिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्च रिंग पर अलग-अलग हॉल में सत्र चलेंगे। वहीं, दोपहर 3.45 बजे से शाम 5.15 बजे तक टूरिज्म एंड फिल्म, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और पावर एंड रिन्युएबल एनर्जी पर केंद्रित सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सभी सत्रों की अध्यक्षता विभागीय मंत्री करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



