पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को किया ढेर, अमित शाह ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के वीरों को किया सम्मानित

Summary :

Amit Shah Operation Mahadev: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ‘ऑपरेशन महादेव’ में बहादुरी दिखाने वाले जवानों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इन जवानों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीनों आतंकवादियों को मार गिराया था। Amit Shah Operation Mahadev: आतंकियों का तीन महीने तक चला पीछा ‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन महीने तक मिलकर काम किया। इस दौरान आतंकियों का सुराग लगाया गया और उन्हें मार गिराने के लिए सुनियोजित अभियान चलाया गया। ये आतंकी पहलगाम के बैसरन घाटी…

Amit Shah Operation Mahadev: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ‘ऑपरेशन महादेव’ में बहादुरी दिखाने वाले जवानों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इन जवानों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीनों आतंकवादियों को मार गिराया था।

Amit Shah Operation Mahadev: आतंकियों का तीन महीने तक चला पीछा

‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन महीने तक मिलकर काम किया। इस दौरान आतंकियों का सुराग लगाया गया और उन्हें मार गिराने के लिए सुनियोजित अभियान चलाया गया। ये आतंकी पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल थे, जिनमें एक नेपाली पर्यटक भी शामिल था।

Amit Shah Latest News Today: धर्म के आधार पर की गई थी हत्या

गृह मंत्री ने बताया कि इन आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाया और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। यह हमला ना केवल क्षेत्र में रहने वालों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत ही पीड़ादायक था।

Amit Shah Latest News Today
Amit Shah Latest News Today

संसद में दी गई जानकारी

यह ऑपरेशन संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में ही पूरा हुआ था। गृह मंत्री ने संसद में इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की और बताया कि फॉरेंसिक सबूतों से यह पुष्टि हो चुकी है कि मारे गए आतंकवादी वही थे जिन्होंने पहलगाम में हमला किया था।

Operation Mahadev Award Ceremony: बहादुर जवानों को मिला सम्मान

दिल्ली में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षाकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन जवानों को दिया गया जिन्होंने न केवल साहस दिखाया, बल्कि पीड़ित परिवारों के लिए न्याय भी सुनिश्चित किया।

Operation Mahadev Award Ceremony
Operation Mahadev Award Ceremony

अनुभव भी साझा किए जवानों ने

ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान ऑपरेशन में शामिल जवानों ने अपने अनुभव और चुनौतियां भी गृह मंत्री के साथ साझा कीं। उन्होंने बताया कि तीन महीने लंबे इस अभियान के दौरान उन्हें किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कैसे वे आतंकियों तक पहुंचे।

ऑपरेशन सिंदूर और महादेव का सख्त संदेश

गृह मंत्री शाह ने जवानों से कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ ने आतंकियों और उनके पीछे बैठे लोगों को एक सख्त संदेश दिया है – कि भारतीय नागरिकों पर हमला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Trump Tariff: भारत पर अमेरिका का नया 50% टैरिफ – बड़ा झटका या नई चुनौती?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।