BYD Atto 2 Review: कंपनी ने उठाया कार से पर्दा, 420km की रेंज के साथ जल्द होगी लॉन्च

Summary :

BYD Atto 2 Review: चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD की भारतीय बाजार में एंट्री के बाद अब नई कार पेश की जा रही है। अब BYD ने अपनी सबसे चर्चित EV SUV, Atto 2 के बारे में बता दिया है। बता दें कि दिल्ली की सड़कों में इस कार को ट्रायल के दौरान देखा गया है। इस EV SUV में बैटरी विकल्प के साथ ही कई शानदार फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है इस कार में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और भारतीय बाजार में इस कार की क्या कीमत होगी। BYD Atto 2…

BYD Atto 2 Review: चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD की भारतीय बाजार में एंट्री के बाद अब नई कार पेश की जा रही है। अब BYD ने अपनी सबसे चर्चित EV SUV, Atto 2 के बारे में बता दिया है। बता दें कि दिल्ली की सड़कों में इस कार को ट्रायल के दौरान देखा गया है। इस EV SUV में बैटरी विकल्प के साथ ही कई शानदार फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है इस कार में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और भारतीय बाजार में इस कार की क्या कीमत होगी।

BYD Atto 2 Review
BYD Atto 2 Review

BYD Atto 2 Review: BYD Atto 2 Features

BYD ने भारतीय बाजार में कई शानदार कार को पेश किया है। अब इंतजार है Atto 2 कार के भारतीय बाजार में लॉन्च होने का। फीचर की बात करें तो इसमें 12.8 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन दिया जाएगा, कैबिन में एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple कारप्ले और Android ऑटो फीचर को शामिल किया जाएगा।

BYD Atto 2 Review
BYD Atto 2 Review

BYD Atto 2 Battery

Atto 2 कार में शानदार फीचर के साथ ही दो बैटरी विकल्प को शामिल किया जाएगा। बता दें कि बेस मॉडल में 51.1 kWh ब्लेड बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह 345km की रेंज देने में सक्षम है। वहीं कम्फर्ट मॉडल में 64.8kWh का बैटरी विकल्प दिया गया है और यह 420km की रेंज देने में सक्षम है। बता दें कि यह कार 174bhp और 290Nm का टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम है।

BYD Atto 2 Review
BYD Atto 2 Review

Fast Charging

दो बैटरी विकल्प के साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। बता दें कि बेस वेरिएंट में 82kW का DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस वेरिएंट में कार सिर्फ आधे घंटे में 50 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है और वहीं दूसरे मॉडल में 155kW चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जो चार्जिंग के समय को लगभग 21 मिनट तक कम किया जा सकता है।

BYD Atto 2 Price

Atto 2 को इस वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। शानदार फीचर और दो बैटरी विकल्प के साथ ही कीमत की बात करें तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये तक लॉन्च की जा सकती है।

ALSO READ: GST Impact on Car Buyers: कार लेने का सोच रहे है तो Diwali तक करें इंतजार, 18% की छूट और मिलेंगे ऑफर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।