भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगाँठ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस क्रांति के सभी वीर सेनानियों को नमन करते हुए रविवार को कहा कि कि स्वाधीनता के संकल्प और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष ने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। शाह ने कहा, ‘आज से 78 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी जी ने आजादी के लिए ‘करो या मरो’ का नारा देकर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरूआत की।
अगस्त क्रांति के नाम से प्रख्यात “भारत छोड़ो आंदोलन” ने देश के छोटे से छोटे गाँव से लेकर बड़े शहरों तक ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी। आज इस आंदोलन की 78वीं वर्षगाँठ पर मैं इस क्रांति के सभी वीर सेनानियों का स्मरण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) August 9, 2020
इस आंदोलन का लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। स्वाधीनता के संकल्प और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष ने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘भारत छोड़ आंदोलन ने देश के छोटे से छोटे गाँव से लेकर बड़ शहरों तक ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी। आज इस आंदोलन की 78वीं वर्षगाँठ पर मैं इस क्रांति के सभी वीर सेनानियों का स्मरण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।’


Download Android App
Download iOS App



