‘कभी कभी पार्लियामेंट के दरवाजे पर बैठ कर चाय पकौड़ा खाते हैं’, गुवाहाटी में अमित शाह का राहुल पर तंज

Summary :

Amit Shah Slam Rahul Gandhi : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद भवन में व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद परिसर में चाय और पकौड़े खाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र के उच्चतम संस्थान संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। बता दें, हाल में राहुल गांधी कथित LPG की कमी के मुद्दे को लेकर लोकसभा में धरने पर बैठे थे। इस बीच उनकी सीढ़ियों पर बैठते हुए एक फोटो…

Amit Shah Slam Rahul Gandhi : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद भवन में व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद परिसर में चाय और पकौड़े खाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र के उच्चतम संस्थान संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

बता दें, हाल में राहुल गांधी कथित LPG की कमी के मुद्दे को लेकर लोकसभा में धरने पर बैठे थे। इस बीच उनकी सीढ़ियों पर बैठते हुए एक फोटो भी खासी वायरल हुई जिसमें वे चाय और बिस्किट खा रहे थे।

Amit Shah Slam Rahul Gandhi: ऐसा विरोध लोकतान्त्रिक नहीं

अमित शाह ने इसी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें यह एहसास नहीं होता कि नाश्ता करने के लिए संसद उचित स्थान नहीं है। गृह मंत्री ने इसे विरोध प्रदर्शन से भी दो कदम आगे बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा विरोध लोकतांत्रिक नहीं है, यह भारत की छवि खराब कर रहा है।

अमित शाह ने कहा है कि देश में कोई भी इस तरह की कार्यशैली का समर्थन नहीं करेगा। अमित शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार का विरोध करें, जितना चाहें विरोध करें, लेकिन संसद में बोलते नहीं हैं, भाग जाते हैं।

Amit Shah Statement: उन्होंने आगे कहा

‘मुझे नहीं लगता कि देश में कोई भी इस तरह की हरकतों का समर्थन करेगा। विपक्ष हमारे खिलाफ है। हमारा विरोध करें, जितना चाहे उतना विरोध प्रदर्शन करे। आप संसद में बोलते नहीं हैं। आप भाग जाते हैं। जहां पूरी दुनिया से लोग भारत की ताकत देखने आए हैं, भारत के युवाओं की क्षमता देखने आए हैं, वहां आप उनकी संभावनाओं को कम कर रहे हैं। भारत की जनता आपको माफ नहीं करेगी।’

Amit Shah News: संसदीय व्यवहार पर सवाल

बीजेपी राहुल गांधी के संसदीय व्यवहार पर सवाल उठाती है। गिरिराज सिंह और निशिकांत दुबे जैसे नेता, उन्हें कई बार अराजक, असंवैधानिक और असंसदीय बता चुके हैं। हाल में उनके पैंट की लंबाई पर भी कमेन्ट कर चुके हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस सदस्य संसद की कार्यवाही व्यवस्थित रूप से बाधित करते हैं।

यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक को लेकर मजीद मेमन ने सरकार को घेरा, पूछा-आखिर सबूत कहां गए?

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।