Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के मतदान को लेकर राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। चुनावी मैदान में नए- नए रंग देखने को मिल रहे हैं। न केवल प्रत्याशी और स्थानीय नेता ही नहीं, बल्कि अब स्टार प्रचारक भी उनके साथ मैदान में उतर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी हुंकार भरेंगे।
आज बीजेपी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएं हैं। इस दौरान शाह भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। कांकेर शहर के नरहरदेव स्कूल मैदान में अमित शाह की सभा के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।
छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में चुनाव होने हैं। दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार की रात रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनकी आगवानी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनका स्वागत किया।
इससे पहले शाह 14 अप्रैल को खैरागढ़ में जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह से हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। इसी तरह से छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया कर देंगे।


Download Android App
Download iOS App




