Annamalai quits BJP: तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मची हुई है. खासकर भाजपा का खेमा इस समय उठापटक के दौर से जूझ रहा है. बता दें, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ( K Annamalai )ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा ( Annamalai Resignation) दे दे दिया है। दिल्ली में बैठे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार भी कर लिया है.
महीने पहले से चल रहे इस्तीफे की अटकलों के बीच आखिरकार निर्णय ले लिया गया. अब अन्नामलाई के अगले कदम को लेकर कयासों का बाजार बेहद गर्म हो गया है. इस बीच खबर है कि अन्नामलाई आज दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर आकर अपने समर्थकों और जनता से सीधा संवाद करने वाले हैं.
K Annamalai Latest News : 2020 में जुड़े भाजपा से

तमिलनाडु में ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने साल 2020 में खाकी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था. पार्टी ने भी उन पर भरोसा जताते हुए महज एक साल के भीतर उन्हें तमिलनाडु भाजपा की कमान सौंप दी थी. पिछले कुछ दिनों से उनकी दिल्ली यात्रा और आलाकमान से हुई मुलाकातों को लेकर सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, जो अब इस इस्तीफे के रूप में सामने आई हैं.
Tamil Nadu BJP : दिल्ली में की अमित शाह से मुलाक़ात

इससे पहले, 2 जून को अन्नामलाई ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के तुरंत बाद चेन्नई और कोयंबटूर की सड़कों पर उनके समर्थकों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए थे. इन पोस्टरों में उन्हें ‘थलाइवर’ (नेता) बताते हुए एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने की मांग की जा रही थी. ऐसे में उन का इन्फ्लुएंस यूथ के बीच में भी माना जाता है.
गुरुवार को अन्नामलाई ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट डालकर कहा था कि वह शुक्रवार को अपने दिल की बात जनता के सामने रखेंगे. माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे होने वाले इस लाइव संवाद में वह भाजपा छोड़ने की असली वजह बताएंगे और अपने नए राजनीतिक सफर का ऐलान कर सकते हैं. इस घटनाक्रम पर न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों की नजरें टिकी हुई हैं.


Download Android App
Download iOS App




