Tej Pratap Yadav on Khan Sir : पटना में खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज़ और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कदमकुआं इलाके में स्थित दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच काफी दिनों से चली आ रही आपसी विवाद हाल ही में हिंसक झड़प और तोड़फोड़ की घटनाओं में बदल गई। इसके बाद यह मामला और अधिक गरमाया हुआ है। अब इस मामले में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और पुलिस जांच भी तेज है। इसी बीच Janshakti Janta Dal के मुखिया तेज प्रताप यादव ने खान सर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Tej Pratap Yadav ने क्या कहा?

इसी बीच जनशक्ति जनता दल (Janshakti Janta Dal) के राष्ट्रीय मुखिया और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खान सर पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाने से अधिक फोटो खिंचाने में मन लगता है। तेज प्रताप ने आगे कहा, “शिक्षक का काम छात्रों को पढ़ाना होता है, न कि अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए मीडियाबाजी करना। एक अच्छा शिक्षक चुपचाप अपना काम करता है और प्रचार से दूर रहता है।” तेज प्रताप के इस बयान के बाद सियासी और शैक्षणिक महकमें में सरगर्मी तेज है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे विवाद की असली वजह सामने आएगी।
Khan Sir coaching controversy: क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पिछले कई दिनों से खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़, हमले और एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की चर्चा तेज है। खान सर ने खुद मीडिया में आ कर इसके लिए पास के एक कोचिंग संस्थान पर आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें ज्ञान बिंदु कोचिंग (Gyan Bindu GS Academy) के निदेशक रोशन आनंद भी हैं। अब इस विवाद में पटना की सड़कों पर बच्चों का प्रदर्शन तेज है। रोशन सर की रिहाई के लिए नारेबाजी तेज है. साथ ही खान सर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है. हालांकि, जांच के दौरान सामने आई नई जानकारियों ने मामले को नया मोड़ ले लिया है।


Download Android App
Download iOS App




