Khan Sir vs Gyan Bindu Live: खान सर जाएंगे जेल? सड़कों पर उतरे ज्ञान बिंदू के छात्र; कर रहे फैजल खान की गिरफ्तारी की मांग

Summary :

Khan Sir Arrest News: बिहार की राजधानी पटना में खान सर (Khan Sir) और ज्ञान बिंदु (Gyan Bindu) कोचिंग के बीच विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कदमकुआं इलाके में मौजूद ‘खान ग्लोबल स्टडीज़’ और ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर’ के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद मामला और बढ़ गया, जिससे छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस जांच शुरू हुई। हाल ही में खान सर के इंस्टिट्यूट में तोड़-फोड़ और हमले के साथ-साथ एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की खबरें आई थीं। खान सर ने पास के कोचिंग सेंटर पर आरोप…

Khan Sir Arrest News: बिहार की राजधानी पटना में खान सर (Khan Sir) और ज्ञान बिंदु (Gyan Bindu) कोचिंग के बीच विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कदमकुआं इलाके में मौजूद ‘खान ग्लोबल स्टडीज़’ और ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर’ के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद मामला और बढ़ गया, जिससे छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस जांच शुरू हुई। हाल ही में खान सर के इंस्टिट्यूट में तोड़-फोड़ और हमले के साथ-साथ एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की खबरें आई थीं। खान सर ने पास के कोचिंग सेंटर पर आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया; इनमें ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद भी शामिल थे। हालांकि, जांच के दौरान सामने आई नई बातों ने इस मामले में एक नया मोड़ ला दिया है।

Khan Sir Raushan Sir: CCTV में नहीं दिखी गोलीबारी?

Khan Sir Arrest News (credit-sm)

पुलिस की जांच में कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसके आधार पर खान सर की कोचिंग के दो सुरक्षा गार्डों को कथित गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, घटनास्थल के CCTV फुटेज में फायरिंग करने की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है, जिसके बाद फायरिंग को लेकर किए गए दावों पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने बताया है कि अब तक की जांच में गोली चलने का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। हालांकि, इस घटना की जांच जारी है।

Khan Sir Raushan Anand: रोशन कुमार की रिहाई की मांग

इसके अलावा, हाल ही में पटना की सड़कों पर छात्रों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी बीच, ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्र अपने संस्थान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर रोशन कुमार की रिहाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उनके संस्थान और उसके डायरेक्टर को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि खान सर द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से गलत हैं और वे इस मामले की निष्पक्ष जांच चाह रहे हैं।

Khan Sir Firing, Khan Sir Guard Arrest: क्या खान सर होंगे गिरफ्तार?

Khan Sir Arrest News (credit-sm)

इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पुलिस खान सर को गिरफ्तार करेगी? हालाँकि, पुलिस ने खान सर की गिरफ़्तारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनका कहना है कि जांच CCTV फ़ुटेज, गवाहों के बयानों और अन्य सबूतों के आधार पर चल रही है; कोई भी कार्रवाई या नतीजा जांच पूरी होने के बाद ही तय किया जाएगा। फिलहाल पटना समेत पूरे देश में इस विवाद को लेकर चर्चा तेज है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।