एपी ढिल्लों ने गोलीबारी की घटना के बाद कहा ‘मैं सुरक्षित हूं, समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया’

Summary :

AP Dhillon: मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने कनाडा स्थित अपने आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद प्रशंसकों को अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया और समर्थन के लिए उनका आभार जताया। Highlights:  मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने घर पर हुए गोलीबारी के बाद पहली बार बयान आया सामने अपने समर्थकों के प्यार और दुआओं के लिए जताया आभार कल ही वैंकुवर स्थित उनके घर पर हो चूका है हमला मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा ने एक कथित पोस्ट कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। भारत…

AP Dhillon

AP Dhillon: मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने कनाडा स्थित अपने आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद प्रशंसकों को अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया और समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

Highlights: 

  • मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने घर पर हुए गोलीबारी के बाद पहली बार बयान आया सामने
  • अपने समर्थकों के प्यार और दुआओं के लिए जताया आभार
  • कल ही वैंकुवर स्थित उनके घर पर हो चूका है हमला

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा ने एक कथित पोस्ट कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। भारत में जन्मे कनाडाई गायक ढिल्लों ने इस कथित गोलीबारी के बाद सोमवार रात को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा किया।
AP Dhillon: Reign of Brown Munde - The Tribune

मैं सुरक्षित हूं। मेरा परिवार सुरक्षित है – AP Dhillon

वैंकूवर में रह रहे गायक ने लिखा, ‘‘मैं सुरक्षित हूं। मेरा परिवार सुरक्षित है। मेरी सलामती को लेकर फिक्रमंद सभी लोगों का शुक्रिया। आपका समर्थन काफी मायने रखता है। सभी के लिए शांति का संदेश और बहुत प्यार।’’ यह घटना तब सामने आयी है जब इससे कुछ सप्ताह पहले ढिल्लों अपने गीत ‘‘ओल्ड मनी’’ के संगीत वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आए थे। अप्रैल में सलमान के मुंबई स्थित अपार्टमेंट के बाहर भी गोलीबारी हुई थी और इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया गया था।

SpoilerAlert | 'AP Dhillon: First of a Kind' review: a series that's as  catchy as the singer's bangers - Harpers bazaar

कई मशहूर गाने दे चुके है AP Dhillon

ढिल्लों (31) ‘‘ब्राउन मुंडे’’, ‘‘एक्यूजेज’’ और ‘‘समर हाई’’ जैसे गानों के लिए मशहूर हैं। उनका असली नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों हैं और वह परास्नातक की पढ़ाई करने के लिए 2015 में गुरदासपुर से कनाडा गए थे। ‘प्राइम वीडियो’ ने पिछले साल उन पर ‘‘एपी ढिल्लों : फर्स्ट ऑफ ए काइंड’’ नामक डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Desk News