PM Modi Nepal Visit : KP Sharma Oli के निमंत्रण पर पीएम मोदी जल्द जाएंगे काठमांडू

Summary :

PM Modi Nepal Visit : नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने मंगलवार को आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के निमंत्रण पर जल्द काठमांडू का दौरा करेंगे। PM Modi Nepal Visit : जल्द जाएंगे काठमांडू PM Modi Nepal Visit : नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने मंगलवार को आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के निमंत्रण पर जल्द काठमांडू का दौरा करेंगे।हाल ही में भारत की आधिकारिक यात्रा करने वाले देउबा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री ओली की ओर से प्रधानमंत्री मोदी…

PM Modi Nepal Visit

PM Modi Nepal Visit : नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने मंगलवार को आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के निमंत्रण पर जल्द काठमांडू का दौरा करेंगे।

PM Modi Nepal Visit : जल्द जाएंगे काठमांडू

PM Modi Nepal Visit : नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने मंगलवार को आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के निमंत्रण पर जल्द काठमांडू का दौरा करेंगे।हाल ही में भारत की आधिकारिक यात्रा करने वाले देउबा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री ओली की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक रूप से राजकीय यात्रा का निमंत्रण दिया है।मंगलवार को नेपाल की प्रतिनिधि सभा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं पर्यटन समिति की बैठक में विदेश मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और अपनी टीम को यात्रा की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अस्पताल से चेकअप के बाद वापस लौट गए -  India TV Hindi

PM Modi Nepal Visit : उन्होंने कहा, भारत यात्रा के दौरान मैंने प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा राजकीय यात्रा का निमंत्रण औपचारिक रूप से सौंपा। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया तथा अपनी टीम को यात्रा के लिए उपयुक्त समय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

PM Narendra Modi congratulated KP Sharma Oli on becoming Prime Minister of  Nepal | Nepal New PM: के.पी. शर्मा ओली चौथी बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री, PM  मोदी ने दी बधाई |

PM Modi Nepal Visit : विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर देउबा 18 से 22 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहीं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने 21 अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की।प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में नेपाल की विदेश मंत्री ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री मोदी ने बदले में देउबा को नेपाल का विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी तथा दोनों देशों के बीच चल रहे उच्च स्तरीय संबंधों की सराहना की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Abhishek Kumar