अमेरिका में निर्मित युद्धक हेलीकाप्टर अपाचे एएच-64ई की पहली खेप तीन सितंबर को पंजाब के पठानकोट में भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल की जाएगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी कंपनी बोइंग ने 27 जुलाई को पहले चार हेलीकाप्टर भारतीय वायु सेना को सौंप दिए थे।
कुल 22 हेलीकाप्टरों की आपूर्ति की जानी है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि वायुसेना तीन सितंबर को पठानकोट स्टेशन पर अपाचे एएच-64ई हेलीकॉप्टरों को बेड़े में शामिल करने के लिए एक समारोह आयोजित कर रही है। एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
एएच -64ई अपाचे दुनिया के सबसे आधुनिक बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है और अमेरिकी सेना भी इसका इस्तेमाल करती है। वायुसेना ने 22 अपाचे हेलीकाप्टरों के लिए सितंबर 2015 में अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।


Download Android App
Download iOS App



