SC में राम जन्मभूमि मुद्दे पर अर्जी मंजूर, जल्द होगी सुनवाई, स्वामी बोले – जय श्री राम

Summary :

NULL

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी को मंजूरी दे दी है। अब कोर्ट में जल्द ही अयोध्या केस की सुनवाई की जाएगी।  हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने केस की सुनवाई के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में जल्द सुनवाई करने की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की थी।

कोर्ट के इस फैसले के बाद स्वामी ने ट्वीट कर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि जय श्री राम! आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को मैंने राम मंदिर केस के मुद्दे पर पत्र दिया। उन्होंने कहा है कि हम इस पर जल्द ही सुनवाई करेंगे।

बता दें कि इससे पहले अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी को बड़ा झटका लगा था। कोर्ट ने सुब्रह्मण्यम स्वामी से सीधे पूछा कि आप इस मामले में पार्टी नहीं हैं तो फिर आप अदालत के बीच में किस अधिकार से आ रहे हैं?

यहां यह बताते चलें कि स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगा कर अयोध्या विवाद के जल्द निपटारे की मांग की थी। आज इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि मामले के पक्षकारों को और वक्त देने की जरूरत है और कोर्ट ने मामले की जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया था।

अदालत से झटका लगने के बाद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया साइट टविटर का सहारा लिया। स्वामी ने इस मामले पर दो टवीट्स किए और कहा कि जो लोग अदालत में मामले को लटकाना चाह रहे थे उन्हें कामयाबी मिली है और वो राम मंदिर बनवाने के लिए दूसरे रास्ते अपनाएंगे।

 

Desk Team