नेपाल के दौरे पर जाएंगे सेना प्रमुख एमएम नरवणे, निमंत्रण पर जताई खुशी

Summary :

निमंत्रण पर खुशी जताते हुए कहा सेना प्रमुख ने कहा, ‘मुझे इस तरह के निमंत्रण पर नेपाल जाने और अपने समकक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा से मिलने की खुशी है।’

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नेपाल दौरे पर जाने वाले हैं। यह दौरान इसी हफ्ते होने वाला है।  इस दौरान उच्च स्तरीय बैठक होगी। जिसके जरिए दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने पर बल दिया जाएगा। सेना प्रमुख नरवणे को ‘द जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ की मानद रैंक देकर सम्मानित किया जाएगा।
मंगलवार को इस निमंत्रण पर खुशी जताते हुए कहा सेना प्रमुख ने कहा, ‘मुझे इस तरह के निमंत्रण पर नेपाल जाने और अपने समकक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा से मिलने की खुशी है। मुझे यकीन है कि यह यात्रा दोनों सेनाओं को आपस में संजोने वाले बंधन और मित्रता को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।’ 
उन्होंने कहा, मैं नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा बुलाए जाने के अवसर के लिए भी आभारी हूं। नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा ‘द जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ के सम्मान से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। ‘द जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ का सम्मान दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों की पहचान के तौर पर दिया जाने वाला परंपरागत सम्मान है ।

Desk Team