सेना ने कई आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। इन परियोजनाओं में निजी ठेकेदार और सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) शामिल हैं। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक आवासीय परियोजना के कार्यान्वयन में व्यापक स्तर पर पाई गईं कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सेना ने पहले ही सीबीआई से संपर्क किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले महीने इस संबंध में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की ओर से पत्र प्राप्त होने के बाद सेना विभिन्न परियोजनाओं की सख्ती से पड़ताल कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



