जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35(ए) हटाए जाने के आज 5 अगस्त 2026 को सात साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को एक अहम, ऐतिहासिक, साहसी और निर्णायक दिन बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा, “कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी।” बता दें कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता था और अनुच्छेद 35(ए) जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासियों को जमीन, सरकारी नौकरी और अन्य विशेष अधिकार देता था। लेकिन मोदी सरकार ने 2019 में जम्मू कश्मीर से इसका दर्जा हटा दिया था।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर क्या लिखा?
Seven years ago, on this day, Articles 370 and 35(A) became history, marking a decisive new chapter in the journey of Jammu and Kashmir as well as Ladakh.
Since then, the lives of the people of J&K and Ladakh have witnessed wide-ranging transformation. Infrastructure has…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ”सात साल पहले, इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ। तब से, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूर्ण कार्यान्वयन के कारण सशक्त बनाया गया है।”
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी वर्ष हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है। दशकों पहले उन्होंने जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ। हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें हासिल करने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिले।”
अनुच्छेद 370 और 35A क्या थे?

अनुच्छेद 370 और 35A ने जम्मू-कश्मीर को विशेष संवैधानिक अधिकार दिए थे। अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को विशेष दर्जा और अपना संविधान मिला था, जबकि अनुच्छेद 35A ने स्थायी निवासियों को ज़मीन खरीदने, सरकारी नौकरियों का लाभ उठाने और अन्य विशेष सुविधाओं का अधिकार दिया था। 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने इन दोनों प्रावधानों को रद्द कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




