अरुण जेटली की हालत अभी भी नाजुक, AIIMS पहुंचकर प्रणब मुखर्जी ने जाना हाल

Summary :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर अरुण जेटली का हाल जाना।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नेता अरुण जेटली की कई दिनों से हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अरुण जेटली का हाल जाना।
बता दें कि वह (जेटली) 9 अगस्त से एम्स के आइसीयू में भर्ती हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही है। उनकी अभी हालत गंभीर बनी हुई है। एम्स पहुंचे प्रणब मुखर्जी ने डॉक्टरों और परिवार के लोगों से बातचीत की। वह करीब 3 बजे एम्स पहुंचे और वह करीब 15 मिनट वहां रहे। 
इसके अलावा असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी और हिमाचल प्रदेश के कलराज मिश्र, आरएसएस के संयुक्त सचिव कृष्ण गोपाल, पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह भी एम्स पहुंचकर हाल चाल जान चुके हैं।
वहीं, सोमवार को उत्‍तराखंड मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी भी एम्स पहुंचकर जेटली का हाल जाना था। इन नेताओं के अलावा भाजपा राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी अरुण जेटली का हालचाल लिया था।

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ चिदंबरम की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा SC

Desk Team