किसानों पर फर्जी FIR, जेल और दबाने की कोशिश, गुजरात न्याय माँग रहा है, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

Summary :

Arvind Kejriwal in Gujarat: AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर है, इस दौरान उन्होंने BJP पार्टी पर जमकर हमला बोला है और पुलिस कार्रवाई के जरिए किसानों को दबाने और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। राजकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए हाल ही में हिरासत में लिए गए किसानों के परिवारों से भी मुलाकात की। Arvind Kejriwal in Gujarat केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज किया, उन…

Arvind Kejriwal in Gujarat: AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर है, इस दौरान उन्होंने BJP पार्टी पर जमकर हमला बोला है और पुलिस कार्रवाई के जरिए किसानों को दबाने और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। राजकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए हाल ही में हिरासत में लिए गए किसानों के परिवारों से भी मुलाकात की।

Arvind Kejriwal in Gujarat

Arvind Kejriwal in Gujarat
Arvind Kejriwal in Gujarat

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज किया, उन पर आँसू गैस के गोले छोड़े और झूठे मामले दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया। आज मैं उनके परिवारों से मिलने आया हूँ। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि लगभग 88 किसानों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 42 को ज़मानत मिल गई है और 46 अभी भी हिरासत में हैं और उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द ही ज़मानत मिल जाएगी।

Gujarat Politics News

गुजरात में BJP सरकार की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि बार-बार जनता की चिंताओं के बावजूद, राज्य में अवैध शराब और नशीले पदार्थों जैसे मुद्दे व्यापक रूप से फैले हुए हैं। पूरे गुजरात में नकली शराब है। यहाँ आसानी से नशीले पदार्थ खरीदे जा सकते हैं। भाजपा सरकार उन्हें पकड़ने में असमर्थ है। लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे किसानों को गिरफ्तार कर लिया।

Arvind Kejriwal Gujarat Visit

Arvind Kejriwal Gujarat Visit
Arvind Kejriwal Gujarat Visit

गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी को एक उभरती हुई ताकत बताते हुए, केजरीवाल ने कहा कि पहले लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि भाजपा और कांग्रेस मिलीभगत में थे। अब लोगों के पास एक विकल्प है, आम आदमी पार्टी, और धीरे-धीरे, आप गुजरात के हर घर तक पहुँच रही है। उन्होंने अगले राज्य चुनाव में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की भविष्यवाणी की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि दो साल बाद, भाजपा सरकार चली जाएगी। लोगों को डराने के लिए दर्ज की गई सभी झूठी एफ़आईआर वापस ले ली जाएँगी।

ALSO READ: BJP से नहीं संभल रहा गुजरात, गलत नीतियों को उठाने पर कांग्रेस को तकलीफ़, केजरीवाल ने साधा निशाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।