Assam CM Oath Ceremony Today: असम में तीसरी बार BJP की जीत की हैट्रिक के बाद आज भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार CM पद की शपथ लेगें और अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य की जनता के लिए “शांति, प्रगति और समृद्धि” की कामना करते हुए मां कामाख्या से आशीर्वाद मांगा है।
चार मंत्रियों के नामों की घोषणा

हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चार मंत्रियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि उनके साथ रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग भी समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 102 सीटें जीतीं। भाजपा को 82 सीटें मिलीं, जबकि गठबंधन पार्टी को एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटें हासिल कीं।
असम सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

गुवाहटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं, जहां आज सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई BJP-NDA के CM और नेता शामिल होने के लिए पहुंच रहे है। साथ ही अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी गुवाहटी पहुंच गए है।
जाति, माटी और भेटी’ का प्लान
असम में बीजेपी ने तीसरी बार भारी सीटों से चुनाव जीतने के बाद इतिहास बना दिया है और एक बार हिमंता को असम के CM का पदभार सौंपा है। वहीं हिमंता भी असम की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है और अब ‘जाति, माटी और भेटी’ को जमीनी स्तर पर उतारने का प्लान है। साथ ही पांच साल तक असम में विकास के साथ असमिया पहचान को सुरक्षा देने का है।


Download Android App
Download iOS App




