सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके से डोली असम की धरती, 5.1 तीव्रता दर्ज, त्रिपुरा में भी लगे झटके

Summary :

Assam Earthquake 2026: असम की धरती आज सुबह सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी है। बता दें कि असम के मोरीगांव जिले में तेज झटके महसूस किए गए है और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी  ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 04:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है और यह पर 50 किमी की गहराई पर आया था। असम के कई जिलों में भूकंप के झटके लगने के साथ ही त्रीपुरा में भी 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। Assam Earthquake 2026 असम में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी…

Assam Earthquake 2026: असम की धरती आज सुबह सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी है। बता दें कि असम के मोरीगांव जिले में तेज झटके महसूस किए गए है और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी  ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 04:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है और यह पर 50 किमी की गहराई पर आया था। असम के कई जिलों में भूकंप के झटके लगने के साथ ही त्रीपुरा में भी 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

Assam Earthquake 2026

Assam Earthquake 2026
Assam Earthquake 2026

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित मोरीगांव जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है साथ ही कई जिलों में भी भूकंप से दहशत का माहौल बन गया था लोग कड़ाके की ठंड में अपने घर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर निकल गए थे। बता दें कि असम के हसाओ, जोरहाट, चराइदेव, कछार, हैलाकांडी, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजई, नागांव, शिवसागर, गोलपारा, धुबरी, हैलाकांडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Earthquake in Tripura

Earthquake in Tripura
Earthquake in Tripura

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, त्रिपुरा में 3.9 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया। भूकंप सुबह 3:33 बजे 54 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र 23.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 91.50 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। असम और त्रिपुरा में भूकंप के तेज झटकों के बाद अभी तक कोई भी जान-माल हानी की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने हालात पर नियंत्रण रखा हुआ है।

ALSO READ: सीएम स्टालिन 5 जनवरी को 10 लाख कॉलेज छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध कराएंगे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।