विदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से पार्टी की उम्मीदवार जया प्रदा पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान की शर्मनाक टिप्पणी की सोमवार को कड़ निंदा करते हुए इसकी तुलना महाभारत में पांडवों की रानी द्रौपदी के चीरहरण से की। श्रीमती स्वराज ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ध्यान आकर्षित कराते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं। रामपुर की द्रौपदी का आपके सामने चीरहरण हो रहा है।
आप भी भीष्म की तरह मौन रहने की गलती न करें।’’ उन्होंने यह संदेश सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और पार्टी की वरिष्ठ नेता जया बच्चन को भी टैग किया है। गौरतलब है कि आजम खान ने रविवार को जनसभा के दौरान जयाप्रदा का नाम लिए बगैर उन पर अभद, और विवादित टिप्पणी की थी। बाद में विवाद बढ़ने पर हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। मैं जानता हूं कि मुझे क्या कहना चाहिए। अगर कोई साबित कर देता है कि मैंने कहीं, किसी का नाम लिया है, किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव नहीं लड़गा।


Download Android App
Download iOS App



