Bangladesh News: BSF ने बांग्लादेश से लगी सीमा पर जारी किया ‘हाई अलर्ट’, DG और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे कोलकाता

Summary :

Bangladesh News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोमवार को बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सभी यूनिट के लिए सोमवार को ‘हाई अलर्ट’ जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Highlights BSF ने बांग्लादेश से लगी सीमा पर जारी किया ‘हाई अलर्ट’ DG के साथ वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे कोलकाता बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा DG के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे कोलकाता सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ कमांडर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंच गए…

Bangladesh

Bangladesh News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोमवार को बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सभी यूनिट के लिए सोमवार को ‘हाई अलर्ट’ जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Highlights

  • BSF ने बांग्लादेश से लगी सीमा पर जारी किया ‘हाई अलर्ट’
  • DG के साथ वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे कोलकाता
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा

DG के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे कोलकाता

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ कमांडर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने से कहा, ‘‘बीएसएफ ने अपने सभी ‘फील्ड कमांडर’ को निर्देश दिया है कि वह सभी कर्मियों को सीमा पर ड्यूटी पर तुरंत तैनात करें।

BSF ने Bangladesh से लगी सीमा पर जारी किया ‘हाई अलर्ट’

अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश(Bangladesh) में व्यापक स्तर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पिछले कुछ हफ्तों के दौरान इस पड़ोसी देश से लगी सीमा पर तैनात सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं और अब सभी यूनिट को ‘पूरी तरह सतर्क रहने’ के लिए कहा गया है। बीएसएफ देश की पूर्वी सीमा पर भारतीय सरहद की रक्षा करता है। देश की पूर्वी सीमा को पांच राज्य साझा करते हैं।

Bangladesh News LIVE: Sheikh Hasina lands in India, high alert sounded at border | Hindustan Times

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश(Bangladesh) के साथ कुल 2,217 किलोमीटर की सीमा साझा करता है, इसके अलावा त्रिपुरा (856 किमी), मेघालय (443 किमी), असम (262 किमी) और मिजोरम (318 किमी) सीमा साझा करते हैं। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गई हैं।

बड़ी खबर: बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्‍तीफा, सेना ने संभाल कमान... - Navabharat News

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta