Suvendu Adhikari : बांग्लादेश से कुछ ही दिनों में बंगाल आएंगे एक करोड़ शरणार्थी

Summary :

Suvendu Adhikari : बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं। इसलिए आप तैयार रहें।” Highlights . Suvendu Adhikari ने दिया बड़ा बयान . बांग्लादेश में जारी हिंसा पर बोला . कुछ ही दिनों में बंगाल आएंगे एक करोड़ शरणार्थी Suvendu Adhikari ने दिया बड़ा बयान Bangladesh Hinsa : सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। रंगपुर में…

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari : बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं। इसलिए आप तैयार रहें।”

Highlights
. Suvendu Adhikari ने दिया बड़ा बयान
. बांग्लादेश में जारी हिंसा पर बोला
. कुछ ही दिनों में बंगाल आएंगे एक करोड़ शरणार्थी

Suvendu Adhikari ने दिया बड़ा बयान

Bangladesh Hinsa : सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। रंगपुर में नगर परिषद के पार्षद हरधन नायक की हत्या कर दी गई। सिराजगंज के थाने में 13 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। इनमें 9 हिंदू हैं। वहीं, नोआखली में हिंदुओं के घर जला दिए गए। मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल से यही कहूंगा कि वे तुरंत इस मामले को लेकर भारत सरकार से बात करें।”

प. बंगाल: पूर्वी मिदनापुर में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले की एक कार  ट्रक से टकराई - bjp leader suvendu adhikari convoy car rammed into truck  east midnapore tamluk ntc - AajTak

Suvendu Adhikari : सुवेंदु अधिकारी ने सीएए का जिक्र करते हुए कहा, “सीएए में स्पष्ट है कि अगर किसी को धार्मिक उत्पीड़न के कारण पीटा जाता है, तो हमारा देश आगे आकर इन मामलों को देखेगा। मैं आपको बता रहा हूं कि अगर तीन दिनों के भीतर इस स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बांग्लादेश जमात और कट्टरपंथियों के हाथों में जा रहा है।”ज्ञात हो कि बांग्लादेश में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। आरक्षण सुधार की मांग से शुरू हुआ आंदोलन सरकार बदलने के आंदोलन के रूप में तब्दील हो गया है।

91 killed during stir against PM Hasina in Bangladesh; curfew imposed -  Rediff.com

Suvendu Adhikari : सरकार के इस्तीफे की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों और सरकार समर्थक लोगों के बीच भीषण झड़पें हुईं। दोनों गुटों के बीच टकराव में अब तक 101 लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों अन्यब घायल हुए हैं।मारे गए लोगों में ज्याादातर पुलिसकर्मी हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, सत्तारूढ़ पार्टी के दफ्तरों और उनके नेताओं के आवास पर हमला किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar