आज शनिवार को बैंक बंद है या खुले? यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन

Summary :

Bank Holiday Today: त्यौहारों के मौसम में बैंकों की अक्सर लंबी छुट्टियां होती हैं। अक्टूबर के महीने में त्योहारों की भरमार है। इसी महीने दिवाली से लेकर छठ पूजा है। लोगों को अपने वित्तीय कामकाज के लिए बैंक जाने की जरुरत पड़ती है। शनिवार के दिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बैंक खुला है बंद है। अगर आपको भी इस बात पर कंफ्यूजन है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Is Today Bank Holiday? क्या आज बैंक बंद है या खुला? बता दें कि आज (11 अक्टूबर, शनिवार) बैंक बंद रहेंगे। ऐसा…

Bank Holiday Today: त्यौहारों के मौसम में बैंकों की अक्सर लंबी छुट्टियां होती हैं। अक्टूबर के महीने में त्योहारों की भरमार है। इसी महीने दिवाली से लेकर छठ पूजा है। लोगों को अपने वित्तीय कामकाज के लिए बैंक जाने की जरुरत पड़ती है। शनिवार के दिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बैंक खुला है बंद है। अगर आपको भी इस बात पर कंफ्यूजन है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

Is Today Bank Holiday? क्या आज बैंक बंद है या खुला?

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today (credit-sm)

बता दें कि आज (11 अक्टूबर, शनिवार) बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। अगले दिन, रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अक्सर, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की लिस्ट के अनुसार, भारत भर में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक में छुट्टी रहती है। इसलिए आज देश के सभी राज्यों में प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।

Saturday Bank Holiday: अक्टूबर के बाकी दिनों में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

Saturday Bank Holiday
Saturday Bank Holiday (credit-sm)

12 अक्टूबर: रविवार को देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर: असम में बैंक कटि बिहू के लिए बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के लिए त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (यूटी), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (एनसीटी), गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक दिवाली, विक्रम संवत नए साल के दिन, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) के लिए बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भाईदूज और निंगोल चक्कौबा के कारण बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर: रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में बैंक छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर: गुजरात में बैंक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण बंद रहेंगे।

Saturday Bank Holiday (credit-sm)
Saturday Bank Holiday (credit-sm)
📅 तारीख 🗓️ दिन 📍 राज्य / क्षेत्र 🎉 अवकाश का कारण
12 अक्टूबर रविवार पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश
18 अक्टूबर शनिवार असम कटि बिहू
19 अक्टूबर रविवार पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश
20 अक्टूबर सोमवार त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, MP, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, UP, केरल, नागालैंड, WB, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, HP, आंध्र प्रदेश दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा
21 अक्टूबर मंगलवार महाराष्ट्र, MP, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, श्रीनगर दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), गोवर्धन पूजा
22 अक्टूबर बुधवार गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, UP, बिहार विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा
23 अक्टूबर गुरुवार गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, UP, WB, HP भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा
25 अक्टूबर शनिवार पूरे भारत में चौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)
26 अक्टूबर रविवार पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश
27 अक्टूबर सोमवार पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड छठ पूजा (शाम की पूजा)
28 अक्टूबर मंगलवार बिहार, झारखंड छठ पूजा (सुबह की पूजा)
31 अक्टूबर शुक्रवार गुजरात सरदार पटेल जयंती

ALSO READ: सुबह-सुबह दहल उठा अमेरिका, जबरदस्त धमाके से 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।