सुबह-सुबह दहल उठा अमेरिका, जबरदस्त धमाके से 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर

Summary :

America Blast: अमेरिका के टेनेसी में एक सैन्य विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका हुआ। इस विनाशकारी धमाके में 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि हम्फ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि 19 लोग लापता हैं।” America Munition Factory: ऐसे हुआ हादसा मीडिया से बातचीत के दौरान, डेविस ने इस घटना को “अब तक देखी गई सबसे विनाशकारी” जगहों में से एक बताया और कहा, “इसके बारे में बताने…

America Blast: अमेरिका के टेनेसी में एक सैन्य विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका हुआ। इस विनाशकारी धमाके में 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि हम्फ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि 19 लोग लापता हैं।”

America Munition Factory: ऐसे हुआ हादसा

America Blast
America Blast (credit-sm)

मीडिया से बातचीत के दौरान, डेविस ने इस घटना को “अब तक देखी गई सबसे विनाशकारी” जगहों में से एक बताया और कहा, “इसके बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं है, यह सब खत्म हो गया है।” उन्होंने कहा कि विस्फोट का मलबा आधा वर्ग मील फैला हुआ है। पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस धमाके की वजह क्या है।

Weapon Plant: हादसे पर डेविस ने क्या कहा?

America Blast
America Blast (credit-sm)

वहीं डेविस ने बताया कि जांच में कुछ समय लग सकता है। इस मामले से संबंधित कई एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या हुआ। डेविस ने शुक्रवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:45 बजे हुआ। कुछ लोग मारे गए हैं। हिकमैन काउंटी के मेयर जिम बेट्स ने शुक्रवार को एबीसी न्यूज को बताया कि कम से कम 13 लोगों का पता नहीं चल पाया है।

America News: दूसरे विस्फोटों की आशंका

America Blast (credit-sm)
America Blast (credit-sm)

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग का आकलन करने और उसे नियंत्रित करने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि दूसरे विस्फोटों की आशंका के कारण एजेंसियां फिलहाल उस क्षेत्र में जाने से बच रही हैं। डेविस ने बताया कि धमाके के बाद घटना की जांच में अल्कोहल, तंबाकू, फायरआर्म और विस्फोटक ब्यूरो, होमलैंड सुरक्षा और टेनेसी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन शामिल हैं।

ALSO READ: देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें अपने शहर का नया रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।