Bank Holiday Today: कल देशभर में दिवाली बड़े धूम धाम से मनाई गई है। यह त्योहार साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। लेकिन कुछ शहरों में दिवाली यानी सोमवार को भी बैंक खुले थे। 20, 21, 22 और 23 अक्टूबर को अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, दिवाली अमावस्या, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के लिए हैं। तो चलिए, बिना किसी देरी के, जानते हैं आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे। वहीं चलिए जानते है आज मंगलवार यानी 21 अक्टूबर को कहां-कहां बैंक खुले हैं?
Bank Holiday Today 21 October: आज इन राज्यों में खुले हैं बैंक

आज मंगलवार, 21 October को देश के कई राज्यों में दिवाली और गोवर्धन पूजा की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, भुवनेश्वर, बेलापुर, सिक्किम, ओडिशा, मणिपुर आदि शामिल हैं। अन्य स्थानों पर बैंक खुले रह सकते हैं।
Bank Holiday on Diwali: अक्टूबर में कब-कब होगी बैंक की छुट्टी

| तारीख | त्योहार | बैंक अवकाश वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश |
|---|---|---|
| 2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती | पूरे भारत में (सार्वजनिक अवकाश) |
| 1-5 अक्टूबर (स्थान-विशेष) | दुर्गा पूजा / महा अष्टमी / नवमी / दशहरा | पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा आदि |
| 11 अक्टूबर | आयुध पूजा | तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश |
| 12 अक्टूबर | विजयादशमी (दशहरा) | लगभग सभी राज्य (राज्य-विशिष्ट छुट्टियाँ) |
| 13 अक्टूबर | करवा चौथ | उत्तर भारत के राज्य (उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि) |
| 17 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा |
| 19 अक्टूबर | कटि बिहू | असम |
| 20 अक्टूबर | नरक चतुर्दशी / काली पूजा / दीपावली | त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ |
| 21 अक्टूबर | दिवाली अमावस्या / लक्ष्मी पूजन / गोवर्धन पूजा | महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, छत्तीसगढ़, जम्मू और श्रीनगर |
| 22 अक्टूबर | विक्रम संवत नववर्ष / बलिपद्यामी / गोवर्धन पूजा | गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश |
| 23 अक्टूबर | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / निंगोल चक्कौबा | गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश |
| 30 अक्टूबर | छठ पूजा (नहाय खाय) | बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश |
| 31 अक्टूबर | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | गुजरात (राज्य अवकाश), केंद्र सरकार द्वारा मनाया जाने वाला दिवस |


Download Android App
Download iOS App




