दिवाली पर भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, इन 2 शेयरों ने मारी बाजी

Summary :

Stock Market Today 20 October: भारतीय शेयर बाजार सोमवार, दिवाली पर तेजी के साथ खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 502 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,454 और निफ्टी 152 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,863 पर था। बाजार को ऊपर खींचने का काम बैंकिंग और आईटी शेयर कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 0.58 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। Stock Market Today 20 October: धीमी शुरुआत के बाद सुधार इसके अलावा सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा,…

Stock Market Today 20 October: भारतीय शेयर बाजार सोमवार, दिवाली पर तेजी के साथ खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 502 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,454 और निफ्टी 152 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,863 पर था। बाजार को ऊपर खींचने का काम बैंकिंग और आईटी शेयर कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 0.58 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Stock Market Today 20 October: धीमी शुरुआत के बाद सुधार

Stock Market Today 20 October
Stock Market Today 20 October (credit-sm)

इसके अलावा सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई, सर्विसेज और हेल्थकेयर गेनर्स थे। हालांकि, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 374 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,277 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,221 पर था।

Top Company Share Price Today (लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयर)

Top Company Share Price Today
Top Company Share Price Today (credit-sm)

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाइटन, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एलएंडटी और एनटीपीसी गेनर्स थे।

Stocks that are in Decline (गिरावट में रहने वाले शेयर)

Stocks that are in Decline
Stocks that are in Decline (credit-sm)

आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एमएंडएम और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

बाजार के जानकारों का कहना है कि महंगाई में कमी उम्मीद और कॉरपोरेट आय के उम्मीद के मुताबिक रहने के कारण बाजार में निवेशकों की धारणा मजबूत बनी हुई है और इससे बाजार को तेजी बनाए रखने में मदद मिली है। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीद से भी बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे दिन अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 17 अक्टूबर को 309 करोड़ रुपए मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी अपना मजबूत सपोर्ट जारी रखते हुए उसी दिन 1,526 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की इक्विटी खरीदी।

यह भी पढ़ें:दिवाली पर इस मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ, देखें आज कहां है सबसे सस्ता

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।