दिवाली पर इस मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ, देखें आज कहां है सबसे सस्ता

Summary :

Gold Silver Rate Today 20 October: आज, सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली का संबंध देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से है। इस दिन सोने-चांदी की खूब खरीदारी होती है। इसलिए, आज देशभर में इनकी कीमतें जानना जरूरी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 131000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत घटकर ₹1,72,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई। Gold Silver Rate Today 20 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव दिवाली के मौके पर देश में सोने की कीमतों में…

Gold Silver Rate Today 20 October: आज, सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली का संबंध देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से है। इस दिन सोने-चांदी की खूब खरीदारी होती है। इसलिए, आज देशभर में इनकी कीमतें जानना जरूरी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 131000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत घटकर ₹1,72,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

Gold Silver Rate Today 20 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Silver Rate Today 20 October
Gold Silver Rate Today 20 October (credit-sm)

दिवाली के मौके पर देश में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर सोना 5,780 रुपये महंगा हो चुका है। धनतेरस के दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 2,400 रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

यदि पिछले धनतेरस से इस बार के धनतेरस तक की बात करें, तो इस एक साल में सोना 51,000 रुपये यानी करीब 62.65% महंगा हुआ है। अब जानते हैं IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

Gold Silver Rate Today 20 October (credit-sm)
Gold Silver Rate Today 20 October (credit-sm)
धातु शुद्धता / कैरेट भाव माप इकाई
सोना 24 कैरेट ₹129,584 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹129,065 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹118,699 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹97,188 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹75,807 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ₹169,230 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 20 October: देश के 10 प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट (10 ग्राम) क्या हैं…

Gold Rate Today 20 October
Gold Rate Today 20 October (credit-sm)
शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 120,090 131,000
मुंबई 119,940 130,850
अहमदाबाद 119,990 130,900
चेन्नई 119,940 130,850
कोलकाता 119,940 130,850
हैदराबाद 119,940 130,850
जयपुर 120,090 131,000
भोपाल 119,990 130,900
लखनऊ 120,090 131,000
चंडीगढ़ 120,090 131,000

Silver Rate Today 20 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 20 October
Silver Rate Today 20 October (credit-sm)
शहर चांदी का भाव (₹/किग्रा)
दिल्ली 171,900
मुंबई 171,900
कोलकाता 171,900
चेन्नई 189,900
बेंगलुरु 179,900
कोच्चि 189,900
वडोदरा 171,900
अहमदाबाद 171,900
हैदराबाद 189,900
राजकोट 171,900

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Diwali Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के बाजार में बीते रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो ₹1,72,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

दिवाली के दिन खरीदारी का शुभ समय

Diwali Gold Silver Rate
Diwali Gold Silver Rate (credit-sm)

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त शाम 6:41 बजे से 7:38 बजे तक रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना शुभ माना जाता है, जिससे घर में स्थायी समृद्धि, सुख-समृद्धि और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:Gold Silver Rate Today 19 Oct: छोटी दिवाली पर सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल, जानें प्रमुख शहरों में लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।