Aaj Ka Mausam 20 Oct: Delhi-NCR में कोहरा के बीच प्रदूषण की मार! यूपी में मौसम साफ, जानें कैसा रहने वाला है दिवाली पर देश का वेदर

Summary :

Aaj Ka Mausam 20 Oct: देशभर में आज यानी 20 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक ओर लोग घरों में दीप जलाकर खुशियां मना रहे हैं, तो दूसरी ओर मौसम और प्रदूषण का असर भी दिखने लगा है। कई जगहों पर धुंध और वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों का मौसम कैसा रहेगा। Aaj Ka Mausam 20 Oct: Delhi NCR Weather दिवाली की सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और हवा…

Aaj Ka Mausam 20 Oct: देशभर में आज यानी 20 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक ओर लोग घरों में दीप जलाकर खुशियां मना रहे हैं, तो दूसरी ओर मौसम और प्रदूषण का असर भी दिखने लगा है। कई जगहों पर धुंध और वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों का मौसम कैसा रहेगा।

Aaj Ka Mausam 20 Oct: Delhi NCR Weather

दिवाली की सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और हवा की रफ्तार करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि, असली चिंता की बात है वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का लगातार बिगड़ना। गाजियाबाद में AQI 320 तक पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा में भी AQI 200 से 300 के बीच बना हुआ है। दिवाली पर पटाखों के कारण शाम होते-होते प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए पर्यावरण नियंत्रण संस्था EPCA ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज-II लागू कर दिया है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 20 Oct
Aaj Ka Mausam 20 Oct, PHOTO (social media)

उत्तर प्रदेश में दिवाली के दिन मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे शाम होगी, तापमान में गिरावट आएगी जिससे हल्की ठंड का एहसास होगा। सुबह भी मौसम में थोड़ी ठंडक रहेगी।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 20 Oct
Aaj Ka Mausam 20 Oct, PHOTO (social media)

बिहार में भी इस बार दिवाली का मौसम काफी अच्छा रहेगा। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम में ठंड का असर दिखने लगेगा, खासकर गांवों में।

Himachal Weather

Aaj Ka Mausam 20 Oct
Aaj Ka Mausam 20 Oct, PHOTO (social media)

उत्तराखंड में दिवाली के दिन आसमान साफ रहेगा और मौसम खुशनुमा रहेगा। हालांकि, तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे रात में ठंड अधिक महसूस होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Punjab- Haryana Weather

Aaj Ka Mausam 20 Oct
Aaj Ka Mausam 20 Oct, PHOTO (social media)

पंजाब और हरियाणा में दिवाली के दिन मौसम साफ रहेगा। दिनभर अच्छी धूप देखने को मिल सकती है। लेकिन त्योहार के बाद पटाखों की वजह से प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आतिशबाजी से परहेज करें और जरूरत हो तो मास्क पहनें।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 19 Oct: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवाओं में प्रदूषण का असर! यूपी में भी ठंड की आहट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।