Gold Silver Rate Today 19 Oct: छोटी दिवाली पर सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल, जानें प्रमुख शहरों में लेटेस्ट रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 19 Oct: छोटी दिवाली यानी रविवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कुछ शहरों में तो सोने और चांदी ने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया है। खासकर 24 कैरेट सोने की कीमत ने ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। Gold Rate Today 19 Oct: देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) शहर कीमत (₹) दिल्ली ₹98,290 मुंबई…

Gold Silver Rate Today 19 Oct: छोटी दिवाली यानी रविवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कुछ शहरों में तो सोने और चांदी ने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया है। खासकर 24 कैरेट सोने की कीमत ने ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

Gold Rate Today 19 Oct: देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

शहर कीमत (₹)
दिल्ली ₹98,290
मुंबई और कोलकाता ₹98,140
भोपाल और इंदौर ₹98,190
चेन्नई ₹99,000

24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

शहर कीमत (₹)
भोपाल और इंदौर ₹1,30,910
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ ₹1,31,010
मुंबई, हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु ₹1,30,860
चेन्नई ₹1,30,910
Gold Silver Rate Today 19 Oct
Gold Silver Rate Today 19 Oct, PHOTO (social media)

Silver  Rate Today 19 Oct: चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)

शहर कीमत (₹)
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद ₹1,72,000
भोपाल और इंदौर ₹1,85,000
चेन्नई, हैदराबाद, मदुरै, केरल, विजयवाड़ा, विशाखापटनम ₹1,90,000
Gold Silver Rate Today 19 Oct
Gold Silver Rate Today 19 Oct, PHOTO (social media)

कैसे पहचानें असली और शुद्ध सोना?

सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा हॉलमार्किंग की जाती है। इसके जरिए ग्राहक असली और शुद्ध सोना पहचान सकते हैं।

Gold Silver Rate Today 19 Oct: सोने की हॉलमार्किंग और शुद्धता

कैरेट शुद्धता (%) हॉलमार्क कोड
24 99.9% 999
22 91.6% 916
21 87.5% 875
18 75.0% 750

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जाते। गहनों के लिए अधिकतर 22 या 18 कैरेट सोना इस्तेमाल होता है।

चांदी की शुद्धता और हॉलमार्क

1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्वेलरी पर भी हॉलमार्किंग लागू हो चुकी है, लेकिन यह पूरी तरह अनिवार्य नहीं है। हर चांदी की वस्तु पर 6 अंकों का HUID कोड होता है। BIS द्वारा चांदी की शुद्धता के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं, जैसे: 800, 835, 900, 925, 970, 990 उदाहरण के लिए: 925 का मतलब है चांदी 92.5% शुद्ध है।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today 18 Oct: धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना चांदी, शुभ मुहूर्त पर बनवाएं आभूषण, जानें अपने शहर में आज का भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।