Gold Rate Today 18 Oct: धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना चांदी, शुभ मुहूर्त पर बनवाएं आभूषण, जानें अपने शहर में आज का भाव

Summary :

Gold Rate Today 18 Oct: आज देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन सोना चांद की भी खूब बिक्री होती है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी का भाव 13 हजार रुपये सस्ता हो गया है वहीं सोना भी ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। बता दें कि कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे अब त्योहार से पहले सोने चांदी की चमक फिकी नजर आ रही है। आज 18 अक्टूबर 2025…

Gold Rate Today 18 Oct: आज देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन सोना चांद की भी खूब बिक्री होती है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी का भाव 13 हजार रुपये सस्ता हो गया है वहीं सोना भी ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। बता दें कि कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे अब त्योहार से पहले सोने चांदी की चमक फिकी नजर आ रही है।

आज 18 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,010 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,100 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और कीमत 1,72,000 रुपये हो गई है।

Gold Silver Rate Today 18 Oct: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 17 Oct
Gold Rate Today 17 Oct (Source: social media)

देशभर में फेस्टिव सीजन शुरू है, बाजारों में त्योहारों की रौनक है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं और सिल्वर के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। धनतेरस के लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे। इनकी कीमतें लगातार घटती-बढ़ती है। खरीदारी से पहले जानते है आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold Silver Rate Today in Hindi)

धातु (Metal) शुद्धता (Purity) मूल्य (Price) इकाई (Unit)
सोना (Gold) 24 कैरेट ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 23 कैरेट ₹1,26,207 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 22 कैरेट ₹1,18,699 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 18 कैरेट ₹97,188 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 14 कैरेट ₹75,807 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) 999 शुद्धता ₹1,72,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 18 Oct: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर (City) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,31,010 ₹1,20,100
मुंबई ₹1,30,860 ₹1,19,950
अहमदाबाद ₹1,30,910 ₹1,20,000
चेन्नई ₹1,30,370 ₹1,19,500
कोलकाता ₹1,30,860 ₹1,19,950
हैदराबाद ₹1,30,860 ₹1,19,950
जयपुर ₹1,31,010 ₹1,21,850
लखनऊ ₹1,32,920 ₹1,21,850
चंडीगढ़ ₹1,32,920 ₹1,21,850

Silver Rate Today 18 Oct: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (Per kg):

Silver Rate Today
Silver Rate Today
शहर (City) चांदी की कीमत (₹/किलोग्राम)
दिल्ली ₹1,72,000
चंडीगढ़ ₹1,72,000
केरल ₹1,90,000
अहमदाबाद ₹1,72,000
मुंबई ₹1,72,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि। अक्टूबर में त्योहार की भरमार है और सोने चांदी की मांग बढ़ने की भी संभावना है।

Gold Silver Rate in Festival: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के बाजार में 18 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी प्रति किलो ₹1,72,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

Gold Reality Check:  सोने और चांदी की पहचान आसान तरीकों से

Gold Reality Check
Gold Reality Check

असली सोना और चांदी पहचानने के तरीके: सबसे पहले हॉलमार्क देखें। शुद्धता अंकित होता है (जैसे 22K, 999). चुंबक का परीक्षण करें। असली सोना और उच्च शुद्धता चांदी चुंबक से चिपकती नहीं। वजन और घनत्व जांचें। सोना भारी होता; समान आयतन का सोना नकली से ज्यादा भारी लगेगा। सिरेमिक प्लेट पर खरोंच कर के रंग जांचें; असली धातु का रंग अलग रहता है। अम्ल (नाइट्रिक) टेस्ट विशेषज्ञ के पास कराएं; घर पर इस्तेमाल जोखिम भरा है। ध्वनि, बनावट और बढ़िया फिनिश भी संकेत देते हैं। संदेह हो तो प्रमाणित जौहरी या एक्सआरएफ परीक्षण कराएं। कभी असलीपन पर समझौता न करें।

ALSO READ: Gold Rate Today 17 Oct: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ चांदी, सोने की कीमत ऑल टाईम हाई, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।